Breaking News

अमिताभ आयुष्मान की जोड़ी गुलाबो सिताबो अनिल मचाएगी धमाल


कोरोना लॉकडाउन के कारण से अभी सारे काम ठप पड़े हैं। इसके कारण से शुरू होने वाली हर फिल्म पहले ही बंद हो गई है। इसी तरह से फिल्में जो रिलिज होने वाली थे वो भी रोक दी गई है। मौजूदा आर्थिक संकट के सामने बॉलीवुड ने घुटने टेक ही दिए है। फिल्म निर्देशक शूजीत ने अपनी फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं की मशहूर कंपनी प्राइम वीडियो को बेच दी है। बता दें कि गुलाबो सिताबो फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर दो सौ देशों में एक साथ 12 जून को इसी ओटीटी पर होने जा रहा है। फिल्म में लखनऊ शहर के एक नवाबी मकान मालिक का किरदार अदा कर रहे मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म के सीधे ओटीटी पर रिलीज होने को लेकर लॉकडाउन काफी उत्साहित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुलाबो सिताबो को पूरी दुनिया के सामने हम इस तरह लेकर आ रहे हैं। अभिताभ ने फिल्म के बारे में बताया कि गुलाबो सिताबो में जीवन का आनंद है। ये एक ऐसी ड्रामा वाली कॉमेडी है जिसे घर के सारे लोग एक साथ बैठकर देख सकते हैं। और कोरोना वायरस के कहर के बीच लॉकडाउन के कारण घर लॉक इसका खास आंनद ले सकता है। इस फिल्म में मेरा आयुष्मान के किरदार के साथ लगातार झगड़ा होता है लेकिन ऐसे प्रतिभाशाली अभिनेता के साथ काम करना काफी अच्छा लग रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LtStaO

कोई टिप्पणी नहीं