Breaking News

तो क्या कभी खत्म नहीं होगा कोरोना वायरस, डब्ल्यूएचओ के निदेशक ने दी ऐसी चेतावनी


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के निदेशक (आपदा) डॉ माइक रयान ने कोरोना वायरस (कोविड 19) के भविष्य में खत्म होने संबंधी दावों को खारिज करते हुए चेतावनी दी है कि वैक्सीन का पता लगने के बाद भी इसके संक्रमण का खतरा बना रह सकता है। रयान ने स्विटजरलैंड में अंतरराष्ट्रीय जनस्वास्थ्य संघ के मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ये तथ्य बहुत महत्वपूर्ण हैं कि कोरोना वायरस कभी खत्म नहीं हो सकता और यह दूसरे संक्रामक रूप में हमारे समाज में सामने आ सकता है। उन्होंने कहा, एचआईवी दूर नहीं हुआ है , लेकिन हम उसके बारे में ज्यादा जान गये हैं। अगर कोई अनुमान व्यक्त करता है कि यह बीमारी कब खत्म होगी , तो मैं इस पर यकीन नहीं कर सकता। डॉ रयान ने कहा कि अगर वैक्सीन का पता लगा लिया जाये, तो भी इस संक्रमण पर नियंत्रण के लिए व्यापक प्रयासों की जरुरत होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 100 से भी अधिक वैक्सीन है , लेकिन खसरा जैसी अन्य बीमारियां वैक्सीन होने के बावजूद खत्म नहीं हो सकी हैं।गौरतलब है कि पूरी दुनिया कोरोना महामारी की मार झेल रही है। अब करीब साढ़े 43 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 15 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं, जबकि 2 लाख 97 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमरीका के हैं, वहां अब तक 13,90,406 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, वहीं रूस दूसरे नंबर पर है। वहां 2 लाख 42 हजार से ज्यादा मामले हैं। यूके तीसरे नंबर पर है, वहां करीब 2 लाख 31 हजार मामले सामने आ चुके। जिन देशों में मौत का आंकड़ा 25 हजार पार कर चुका, उनमें अमरीका, यूके, इटली, स्पेन और फ्रांस शामिल हैं। अमरीका में 84 हजार से ज्यादा, यूके में 33 हजार से ज्यादा, इटली में 31 हजार से ज्यादा और स्पेन व फ्रांस में 27-27 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zBFYYh

कोई टिप्पणी नहीं