Breaking News

दुनिया की सबसे गहरी सोने की खान में पहुंच गया कोरोना वायरस, मच गया हड़कंप


कोरोना संक्रमण अब दुनिया की सबसे गहरी सोने की खान में पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका की मशहूर पोनेन्ग सोने की खान में 164 संक्रमित पाए गए, इसके बाद वहां काम बंद कर दिया गया है। इसे खान को एंग्लोगोल्ड अशांति कंपनी चलाती है।कंपनी सूत्रों के मुताबिक सभी लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। बता दें कि बीते सप्ताह खान में संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद 650 कर्मचारियों की जांच कराई गई। मार्च में लॉकडाउन के बाद खान में अप्रेल से काम फिर से शुरू हुआ था। अब संक्रमण के मामलों से खान को फिर से बंद करना पड़ा। बताया जा रहा है कि इस मामले में जो भी केस सामने आए हैं, उनमें कोरोना के लक्षण दिखाई ही नहीं दिए। बता दें कि साउथ अफ्रीका में संक्रमण के अभी तक 22,500 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 429 लोगों की इससे मौत हो गई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TR6J2f

कोई टिप्पणी नहीं