चीन-अमेरिका का कोरोना युद्ध, UNSC की बैठक में हो सकता है सबसे बड़ा बवाल

कोरोना वायरस इस वक्त दुनिया को तबाह करने लगा है। इस महामारी से बचने के लिए हर देश हर कदम कोशिश कर रहा है। जैसे कि हम जानते हैं कि इस वायरस की शुरुआत चीन से हुई, जो अब दुनिया में पसर चुका है। इससे काफी देशों में गहरा असर हुआ है। इसको लेकर अब संयुक्त राष्ट्र ने बैठक बुलाई तो अमेरिका और चीन यहां पर भी आमने-सामने आ गए। जानकारी दे दें कि अब तक अमेरिका UN-WHO के रोल पर सवाल खड़े कर रहा था, तो वहीं चीन ने यहां बैठक में दोनों की जमकर तारीफ भी की है।चीन का रोल बैठक में कोरोना वायरस के मसले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक महाबैठक बुलाई थी, ये बैठक वर्चुअल थी। चीन ने यहां बैठक में कहा कि कोरोना वायरस एक ग्लोबल चुनौती है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जो अगुवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज के वक्त में कोरोना वायरस सबसे खतरा है, जिसमें सभी को साथ आकर काम करना होगा। चीन संयुक्त राष्ट्र का समर्थन करता है, जहां उसने सभी देशों से अपने मतभेद भुलाकर पहले Covid-19 से लड़ने की बात कही। अमेरिका का रोल बैठक मेंअमेरिका ने बैठक में चीन की नीयत पर सवाल खड़े किए गए हैं। अमेरिका ने कहा कि इस संकट के वक्त में जरूरत है कि पारदर्शिता रखी जाए, ताकि हर कोई सच्चाई जान सके। छुपाने से कुछ हासिल नहीं होगा। अमेरिका ने दावा किया कि वह इस वक्त दुनिया के हर देशों के साथ मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। वैसे तो अमेरीका ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मिलकर कोरोना वायरस की सच्चाई को छिपाया था, जिसका खामियाजा दुनिया भुगत रही है।Follow @dailynews360 Tweets by dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XtmwGT
कोई टिप्पणी नहीं