वोडाफोन-आइडिया का शानदार लॉकडाउन तोहफा, वापस मिलेंगे हर रिचार्ज पर पैसे

लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए वोडाफोन-आइडिया ने अपने ग्राहकों को रिचार्ज से कमाई करने का मौका दिया है। लोग लॉकडाउन में घर पर रहकर बोर ना हो इसलिए इंटनेट सेवा में कोई दिक्कत ना आए इसके लिए वोडाफोन-आइडिया ने ग्राहकों को अब रिचार्ज पर 6 पर्सेंट तक का कैशबैक पा सकते हैं। दरअसल, बता दें कि Vodafone Idea ने रिचार्ज फॉर गुड नाम के नए प्रोग्राम की शुरुआत की है। कंपनी ने बताया कि इस प्रोग्राम का उद्देश्य कोरोना लॉकडाउन के दौरान ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को रिचार्ज सुविधा पहुंचाने का है। इस ऑफर की शुरुआत 9 अप्रैल 2020 से हो गई है और यह ऑफर 30 अप्रैल 2020 तक चालू रहेगा। RechargeForGood कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत, वोडाफोन-आइडिया ग्राहकों को अपने दोस्तों, परिवार के लोगों या कंपनी के किसी अन्य ग्राहक का रिचार्ज करने पर 6 फीसदी का कैशबैक दिया जाएगा। जैसे कि हम जानते है कि देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए फिलहाल लॉकडाउन लगा है, तो ये ग्राहक ऐसे हैं जो अपने मोबाइल नंबर को रिचार्ज नहीं करा पा रहे। यह ऑफर उन्हीं ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया गया है। कैशबैक इस कैशबैक ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले My Vodafone ऐप या My Idea ऐप को अपनी आईडी से लॉगिन करना होगा। इसके बाद आप जब भी कंपनी के किसी ग्राहक का रिचार्ज करेंगे तो आपको 6 फीसदी तक का कैशबैक दिया जाएगा। जानकारी दे दें कि इस कैशबैक का इस्तेमाल अगले रिचार्ज के दौरान किया जा सकेगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3edIdAD
कोई टिप्पणी नहीं