Breaking News

UK के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना पॉजिटीव, बिगड़ी हालत, आईसीयू में किया शिफ्ट


ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना पॉजिटीव पाए गए हैं। जिससे उनकी हालत बहुत ही ज्यादा बिगड़ गए हैं। उन्हेंन इंटेंसिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है। पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम को हर बेहतर इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक जॉनसन को सांस में लेने की तकलीफ हो रही थी। आईसीयू में शिफ्ट करने से पहले उन्हेंत ऑक्सी जन लगाई गई थी। हालांकि एक सुखद खबर ये है कि उन्हेंी वेंटिलेटर नहीं लगाया गया है। डॉक्ट रों के मुताबिक वो होश में हैं लेकिन उनकी हालत ठीक नहीं है। उनके मुताबिक एहतियात के तौर पर जॉनसन को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। हालांकि डॉक्टहरों ने इस बात से भी इनकार नहीं किया है कि जरूरत पड़ने पर उन्हेंक वेंटिलेटर पर भी रखा जा सकता है। जानकारी दे दें कि जॉनसन 27 मार्च को कोरोनो वायरस के लक्षणों से संक्रमित पाए गए थे। जॉनसन ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी थी। इसमें उन्होंकने कहा था कि उनका कोरोना टेस्टन पॉजीटिव आया है और वो खुद को दूसरों से अलग कर रहे हैं।उन्होंने ये भी कहा था कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पूरी दुनिया में जहां अब तक इसके 1346566 मामले सामने आ चुके हैं वहीं अकेले ब्रिटेन में इसके अब तक 51608 मामले आए हैं। ब्रिटेन में अब तक 5373 लोगों की जान भी जा चुकी है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रलपति डोनाल्डं ट्रंप ने भी जॉनसन के जल्दव स्विस्था होने की कामना की है। उन्होंीने कहा कि जॉनसन उनके बहुत अच्छेड मित्र हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V6Tk5Q

कोई टिप्पणी नहीं