Breaking News

लॉकडाउनः 14 अप्रैल का बेसब्री से इंजतार, जानिए कहां होगा बफर जोन और किसे मिलेगी छूट


21 दिन के लॉकडाउन के बाद लोगों को अब सब्र नहीं हो रहा है। लोगों को इंजतार है कि आखिर कब लॉकडाउन खुलेगा और बाहरी दुनिया में चहल पहल होगी। लॉकडाउन के बाद फिलहाल जो मेगा प्लान प्रस्तावित है उसके तहत सभी राज्यों को चार कैटेगरी में बांटा जाएगा उसी हिसाब से अलग-अलग राज्यों या फिर जिलों में लॉकडाउन हटाने और सेवा शुरू करने के बारे में मंथन किया जाएगा। वैसे जानकारी के लिए बता दें कि इनमें ज्यादा एक्टिव कोरोना वाले इलाकों में लॉकडाउन से छूट नहीं दी जाएगी। लेकिन जिन राज्यों में कोरोना का कोई भी मामला सामने नहीं आया हो, कम आया हो वहां राहत मिल सकती है और वहां नए सिरे से प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं। बता दें कि लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही है। यह तो तय है कि लॉकडाउन एक साथ खत्म नहीं होगा। सूत्रों के अनुसार, एक्जिट प्लान का जो ड्राफ्ट तैयार है उसके अनुसार राज्यों की कैटेगरी कोरोना ग्रसित लोगों की संख्या के आधार पर तय की जाएगी। इन्हीं मानकों के आधार पर राज्यों को चार कैटेगरी में रखा जाएगा। कैटेगरीचौथी कैटेगरी- कोरोना के मौजूदा 50 से अधिक केस वाले राज्यों को चौथी कैटेगरी में रखा गया है, यानी की गंभीर स्थिति। यहां लॉकडाउन पहले की तरह लागू रहेगा और जरूरी सामान के अलावा सारी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। तीसरी कैटेगरी- 20 से अधिक केस, 30 प्रतिशत जिलों के प्रभावित होने और प्रति 10 लाख आबादी में एक से दो कोरोना मरीज वाले राज्यों को तीसरी कैटेगरी में रखा जाएगा। यहां चौथी कैटेगरी की तरह लॉकडाउन जारी रहेगा, लेकिन कुछ अन्य छूट भी दी जा सकती हैं।दूसरी कैटेगरी- इस कैटेगरी में उन राज्यों को रखा जाएगा जिनमें एक से अधिक जिले तो कोरोना प्रभावित होंगे, लेकिन ऐसे जिले कुल जिलों के 30 फीसद से कम होंगे। इसके साथ ही यहां 20 से कम कोरोना के मौजूदा मरीज होंगे। पहली कैटेगरी- इस कैटेगरी में उन राज्यों को रखा जाएगा जिनमें एक से अधिक जिले प्रभावित नहीं होंगे और मरीजों की संख्या पांच से कम होगी। इस कैटेगरी में यह भी देखा जाएगा कि पिछले सात दिनों में एक भी कोरोना का नया मरीज सामने नहीं आया हो। यहां लॉकडाउन खुल जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Xfkfil

कोई टिप्पणी नहीं