आज पृथ्वी से देखिए बेमिशाल खूबसूरत चांद, भारत में यहां से दिखेगा ये नजारा

आज रात साल का सबसे बड़ा और चमकदार बेमिशान चांद आसमान में दिखाई देगा। खगोलविदों ने बताया कि सुपरमून को देखने का इससे शानदार मौका 2020 में दोबारा नहीं मिलेगा। आपको बता दें कि इस दौरान चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी सबसे कम होगी। जिससे चांद धरती से बेहद करीब दिखेगा। सूपरमून से जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताते हैं। जैसे कि हम जानते हैं पृथ्वी से चंद्रमा की सामान्य दूरी 384400 किलोमीटर होती है। जबकि दोनों के बीच की अधिकांश दूरी 40,5696 किमी हो सकती है।आज सुपरमून के वक्त पृथ्वी और चंद्रमा के बीच फासला घटकर 35,6900 किलोमीटर रह जाएगा। जिससे कारण से चांद धरती बहुत करीब दिखेगा। जानकारी के लिए बता दें कि सुपरमून शब्द का पहली बार इस्तेमाल एस्ट्रोनॉमर्स रिचर्ड नॉल ने साल 1979 में किया था। एस्ट्रोनॉमर्स ने इसे पेरीजीन फुल मून नाम दिया था। इन्होंने ये भी बताया था कि सुपरमून के दौरान चंद्रमा नजदीक होने की वजह से पृथ्वी से उसका तकरीबन 90 प्रतिशत हिस्सा नजर आता है जोकि बेहद खूबसूरत खगोलिय नजारा होता है।सुपरमून के वक्त धरती से चांद अपने सामान्य आकार से ज्यादा बड़ा और चमकदार नजर आता है। इस दिन चंद्रमा आकार में करीब 14% बड़ा दिखाई देता है और इसकी चमक करीब 30% ज्यादा हो जाती है। इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला के वैज्ञानिक अधिकारी सुमित श्रीवास्तव के मुताबिक सुपरमून 7 अप्रैल को तकरीबन रात साढ़े 11 बजे नजर आएगा। सीएन ट्रैवलर की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सुपरमून 8 अप्रैल को दोपहर 2:35 जीएमटी (भारतीय समयानुसार सुबह 8:05 बजे) पर दिखाई देगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bXUsj1
कोई टिप्पणी नहीं