Breaking News

कोरोना बना वरदानः लॉकडाउन खुलते ही खुलेंगे इन लोगों के किस्मत के ताले


कोविड-19 के कारण देश में जारी संपूर्ण लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल के बाद खत्म हो जाएगा लेकिन ये अभी साफ जाहिर नहीं हुआ को वाकई में लॉकडाउन 15 को खुल जाएगा। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार इसे बढ़ाने की दिशा में सोच रही है। माहौल भी ऐसा हो गया है कि लॉकडाउन खत्म होने का को आसार नजर नहीं आ रहा है। कम से कम उन इलाकों में तो बिलकुल नहीं जहां पॉजिटिव केस लगातार सामने आ रहे हैं। शहरों से निकल कर कोरोना का वायरस ग्रामीणों में फैलने लगा है।बता दें कि भारत में अब तक 5,194 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 401 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 149 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ ही इन्हीं 24 घंटे में 773 नये मामलों की पुष्टि हुई है। आज लॉकडाउन का 14वां दिन है, इन 14 दिनों में जिंदगी करीब करीब सी थम गयी है। धरती को भी कुछ दिन के लिए शांति मिली है। लॉकडाउन का स्कूल-कॉलेज, उद्योग औऱ व्यापर पर गहरा असर पड़ा है। मगर इन सब के बीच यह वक्त ऑनलाइन कंपनियों के लिए बड़ा अवसर लेकर आया है।खबर मिली है कि आईटी कंपनियों को अपने कारोबार बढ़ाने का अवसर दिया है। बता दें देश में 3 अरब डॉलर से अधिक ऑनलाइन शिक्षा का कारोबार है। बता दें कि कोरोना की वजह से लॉकडाइन होने से स्कूल-कॉलेज से लेकर कोचिंग संस्थान बंद हो गए हैं। इससे छात्रों को शुरुआत में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन बहुत से शिक्षण संस्थानों ने इसका उपाय निकाल लिया है और मोबाइल ऐप, यूट्यूब के जरिये अब वो पढ़ा रहे हैं। स्कूलों और कोचिंग सेंटर्स ने अपने वर्चुअल क्लास और ऐप बनवाए हैं जिसे बच्चे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और मोबाईल फोन पर स्कूल या सेंटर्स द्वारा भेजे गए एसएमएस में दिए गए कोड को डालकर ऐप को जेनरेट करके अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।आईटी विशेषज्ञों का कहना है कि लॉकडाउन ने यह आईटी कंपनियों और सॉफ्टवेयर क्षेत्र में काम करने वाले पेशवरों के लिए बहुत बड़ा अवसर दिया है। बैंकिंग, शिक्षण, ई-कॉमर्स से लेकर तमाम तरह की सेवाएं देनी वाली कंपनियों को ऑनलाइन सर्विस का महत्व समझ में आ गया है। अब वाकई में भारत डिजिटल होने जा रहा है। लॉकडाउन होने का ये तो फायदा हुआ है कि भविष्य में अपनी जरूरत के अनुरूप कंपनियां सॉफ्टवेयर पेशेवरों को बड़ा मौका दिया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JKRCSi

कोई टिप्पणी नहीं