Breaking News

बड़ा आदेश! अब किसानों की मदद करने गांवों में जाएंगे सरकारी अधिकारी


असम के मुख्यमंत्री ने कहा है कि 20 अप्रैल के बाद किसानों की मदद करने गांवों में जाएंगे सरकारी अधिकारी। जी हां, मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर यह निर्णय लिया है। सर्बानंद सोनोवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह कहा है कि ये सभी अधिकारी किसानों से मिलेंगे और उन्हें खेती करने के तरीके तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के तरीके भी बताएंगे। हालांकि यह कार्य 20 अप्रैल के बाद शुरू होगा। उधर राज्य के वित्तमंत्री हिमंता बिश्व सरमा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि AssamCares में अब 100 करोड़ रूपए आ चुके हैं जो अपने आप में एक ऐतिहासिक काम है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bhmSEM

कोई टिप्पणी नहीं