Breaking News

घबराएं नहीं लॉकडाउन में फंसे लोग, इन नंबरों पर कॉल करें, तुरंत मदद करेगी पुलिस


लॉकडाउन में फंसे बुजुर्गों को घबराने की जरूरत नहीं क्योंकि उनकी मदद के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर असम पुलिस द्वारा जारी किए गए हैं जिन पर कॉल करके बुजुर्ग सहायता प्राप्त कर सकते हैं। ये हेल्पलाइन नंबर पुलिस द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किए गए हैं जिन पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। आपको बता दें कि असम पुलिस ने कोरोना वायरस की वजह से चल रहे लॉकडाउन में 4 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर जरूरतमंद बुजुर्ग कॉल करके किसी भी तरह की मदद प्राप्त कर सकते हैं इतना ही नहीं बल्कि असम पुलिस के ट्विटर हैंडल पर भी अपनी मदद की दरकार कर सकते हैं। इसी के साथ पुलिस ने यह भी मैसेज दिया है कि #StayHomeSaveMankind उधर राज्य की सर्बानंद सोनोवाल सरकार ने भी कोरोना को गांवों तक फैलने से रोकने के लिए नई रणनीति बनाई है। इसके तहत अ​ब जिला प्रशासनिक एवं कृषि अधिकारी गांवों में जाकर किसानों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खेती करने एवं इस खतरनाक बीमारी से सचेत रहने के बारे में बताएंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XJvmjT

कोई टिप्पणी नहीं