Breaking News

महाराष्ट्र के बाद अब यूपी में साधुओं की हत्या, आखिर माजरा क्या है, जानिए


लॉकडाउन में क्राइम होना चाहिए लेकिन इन राज्यों में क्राइम चरम पर है। बात करें महाराष्ट्र की को यहां कोरोना के साथ साथ पालघर में दो संतों की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इसी तरह यूपी के बुलंदशहर में दो साधुओं की धारदार हथियारों से काटकर नृशंस हत्या करने का मामला सामने आया है। मंदिर में साधुओं के खून से लथपथ शव पड़े मिले जिससे ग्रामीणों में काफी रोष देखने को मिल रहा है। वैसे बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने छानबीन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों से ज्ञात हुआ कि गांव पगोना में स्थित शिव मंदिर पर पिछले करीब 10 वर्षों से साधु जगनदास (55 वर्ष) और सेवादास (35 वर्ष) रहते थे। दोनों साधुओं की मंदिर में धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। जब पुलिस को इस बात की सूचना दी तो उन्होंने जांच कर युवक राजू को नशे की हालत में पुलिस ने घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर दूसरे गांव से अर्द्धनग्न अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। इसी तरह से महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। 17 अप्रैल को महाराष्ट्र के पालघर में दो साधु और एक ड्राइवर की करीब 200 लोगों की भीड़ ने हमला बोल दिया। बताया जाता है कि भीड़ ने इको वैन में बैठे दोनों साधु और उनके ड्राइवर को चोर समझ लिया और फिर उनकी पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वैसे पुलिस कार्यवाही चल रही है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xklZfW

कोई टिप्पणी नहीं