Breaking News

लॉकडाउन के बाद भीड़ वाली जगहों पर नहीं जाएंगे लोग, इतनी सुधरेगी हेल्थकेयर


कोरोना वायरस की वजह चल रहे लॉकडाउन के चलते भारत समेत दुनिया में करीब 400 करोड़ लोग अपने घरों में कैद हैं। इस वायरस से अब दुनिया में 31 लाख से ज्यादा मरीज होने के साथ ही 2 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी है। हालांकि अभी तक कोरोना का कोई वैक्सीन या इलाज नहीं खोजा जा सका है। ऐसे में लॉकडाउन कब और कैसे खुलेगा, इसे लेकर कई तरह की आशंकाएं हैं।इसी मामले पर ग्लोबल डेटा एजेंसी स्टेटिस्टा ने कोविड-19 बैरोमीटर जारी किया है। इसके जरिए यह जानने की कोशिश की गई है कि कोरोना संकट के बाद हमारी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा, रोजमर्रा की जिंदगी में क्या-क्या बदलाव आ सकते हैं। 49 फीसदी लोगों ने कहा है कि वे भीड़भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाएंगे। 51 फीसदी ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई है।रिपोर्ट के मुताबिक, यह बैरोमीटर अमेरिका को ध्यान में रखकर बनाया गया है, लेकिन इसे वैश्विक स्तर यानी दुनिया पर भी लागू किया जा सकता है। 10 में 4 लोगों को उम्मीद है कि कोरोना संकट के बाद वर्क फ्रॉम होम का चलन बढ़ेगा। 50% लोगों ने कहा कि वे जब भी बाहर जाएंगे, तो बिना मास्क के नहीं जाएंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WbOkgL

कोई टिप्पणी नहीं