Breaking News

ये चार राज्य बढ़ा रहे देश में कोरोना संकट, लगातार बढ़ रहे मरीज


इस समय कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश का प्रत्येक राज्य हरसंभव प्रयास कर रहा है। इसी के चलते कई राज्य ऐसे हैं जहां पर हालात लगभग काबू हो चुके हैं, जबकि चार राज्य ऐसे हैं जहां ना तो हालात काबू में हैं और ना ही यहां मरीजों के ठीक होने की संख्या बढ़ रही है। भले ही केरल में ही सबसे पहले कोरोना के मामले सामने आए थे लेकिन इस राज्य ने इस वायरस की रफ्तार को थाम दिया है। सरकारी आंकड़े के अनुसार, राज्य में अभी 458 कोरोना मरीज हैं जिनमें से 338 ठीक हो चुके हैं जबकि केवल 4 की मौत हुई है। केरल में रिकवरी रेट 74% का है।महाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 8,000 के पार पहुंच गया है। राज्य में इस बीमारी से 1,076 लोग ठीक हुए हैं जबकि 342 की लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 14.1% है।गुजरातगुजरात में रिकवरी रेट सबसे कम है। राज्य में रिकवरी रेट 9.2% का है। गुजरात में 3,300 से ज्यादा कोरोना मरीज हैं। इसमें 313 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 151 लोगों की मौत हुई है।मध्यप्रदेशजहां तक मध्य प्रदेश की बात है तो इस राज्य में पिछले कुछ दिनों से कोरोना की रफ्तार तो थमी है लेकिन रिकवरी रेट महज 10% है। सरकारी आंकड़े के अनुसार, राज्य में 2,096 लोग कोरोना पीड़ित हैं जबकि 302 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं। इस जानलेवा वायरस ने 103 लोगों की जान भी ली है।उत्तरप्रदेशउत्तर प्रदेश में 1,868 मरीज हैं जिनमें से 289 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस ने 29 लोगों की जान ले ली है। राज्य में इस बीमारी से ठीक होने वाला प्रतिशत अभी कम है। राज्य में रिकवरी रेट 14.56% है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bHCS33

कोई टिप्पणी नहीं