Breaking News

क्या दिसंबर में खत्म हो जाएगा कोरोना?


कोरोना वायरस यानी कोविड-19 ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। इसके प्रकोप से कई हजारों लोगों ने अपनी जान गवांई है। लाखों लोग इससे संक्रमित हैं। कई वैज्ञानिक और डॉक्टर्स कोशिश कर रहे हैं इसे खत्म करने की लेकिन अभी तक इसको खत्म करना का एक भी उपाय सामने नहीं आया है। वैसे तो दावे कई शोध कंपनियां कर रही है लेकिन पुख्ता दावा कोई भी नहीं कर रहा है। वुहान से आए कोरोना वायरस से अब तक दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 30 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित बताए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कई देशों ने लॉकडाउन किया हुआ है। लेकिन इसी बीच एक राहत की खबर मिली है जिसमें सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि दुनिया से कोरोन वायरस 9 दिसंबर तक खत्म हो जाएगा। इसी तरह से उन्होंने भारत में भी कोरोना के बारे में भी एक अनुमान लगाते हुए कहा है कि भारत से 26 जुलाई तक कोरोना के पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। लेकिन सवाल ये है कि लॉकडाउन खुलने के बाद क्या कोरोना वायरस का संक्रमण और तेजी से हमला करेगा। इस पर सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन के शोधकर्ताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ड्रिवेन डेटा एनालिसिस के जरिये यह सिर्फ अनुमान है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xbnlcC

कोई टिप्पणी नहीं