Breaking News

Amazon ने शुरू की ऑडर्स की डिलेवरी, जानिए किन शहरों में मिल रही सर्विस


केंद्र सरकार ने इ कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart को गैर-जरूरी सामान बेचने के लिए दी हुई छूट वापस ले ली थी जिसके बाद से यह दोनों ही कंपनियां केवल जरूरी सामान के ऑपर्डर्स ही ले रही थीं। ऑर्डर्स लेने के साथ ही Amazon ने इनकी डिलेवरी भी शुरू कर दी है। इनमें से कुछ ऐसे भी प्रोडक्ट्स हैं जो आपने लॉकडाउन के पहले ऑर्डर किए थे लेकिन आप तक पहुंच नहीं सके थे। Amazon ने हाल ही में अपनी सर्विसेस फिर शुरू की है और अब तक 121 से ज्यादा शहरों के ऑर्डर्स लेना शुरू कर दिए हैं। कंपनी ने इसके लिए अपनी साइट पर जानकारी डाली है और ताजा अपडेट्स भी दे रही है। इसके अनुसार Amazon ने पहले से लिए ऑर्डर्स डिलेवर करना शुरू किया है और वर्तमान में किए जा रहे ऑर्डर्स को पूरा करने में 8 दिन का वक्त लग सकता है।Amazon ने साइट और ऐप पर साफ लिखा है कि वो केवल जरूरी चीजों के ऑर्डर्स ही ले रही है, गैर-जरूरी चीजों के नहीं। आप हर बार की तरह साइट पर जाकर अपना ऑर्डर दर्ज करवा सकते हैं और कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनों में यह ऑर्डर्स जल्द से जल्द पूरे होने वाले हैं। अगर आप भी ऑर्डर करने जा रहे हैं तो पहले जान लें कि कंपनी आपके एरिया में डिलेवरी कर भी रही है या नहीं। कंपनी अलग-अलग राज्यों में 121 पिन कोड्स पर डिलेवरी कर रही है। हम आपके लिए उन पिन कोड्स की जानकारी लेकर आए हैं, आप भी इन पिन कोड्स के जरिए साइट पर जाकर देख सकते हैं।Amazon से आप डेली उपयोग में आने वाले जरूरी सामानों को खरीद सकते हैं। Amazon पर डेली उपयोग में आने वाले सामान के लिए डेली ऐसेंशियल स्टोर तैयार किया गया है जिसमें आपको खाने-पीने के सामान से लेकर पर्सनल केयर के सामान भी मिलेंगे। साथ ही यहां यह भी जानकारी दी गई है कि सामान की डिलीवरी 3 दिनों में होगी।Amazon ने लोगो लोगों के लिए मास्क, सैनिटाइजर, हैंड वॉश, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, नेबुलाइजर, थर्मामीटर जैसे सामान भी उपलब्ध करवाए हैं। साथ ही यहां आपको बाथ, ओरल केयर, पर्सनल हाइजीन, स्किन और हेयर केयर, शेविंग का सामान भी खरीददारी के लिए मिलेंगे। इसके साथ ही लॉकडाउन के दौरान लोग बाहर निकलकर सामान की खरीददार करने से बच रहे हैं ताकि सोशल गेदरिंग से बचाव किया जा सके। ऐसे में बेबी केयर या ब्यूटी केयर जैसे प्रोडक्ट्स को Amazon यूजर्स से खरीदा जा सकता है।ऐसे करें चेकआपके यहां सामान डिलेवर हो रहा है या नहीं यह चेक करने के लिए अमेजन की साइट या ऐप में जाकर स्क्रीन के लेफ्ट साइड में Deliver to में जाकर अपने इलाके का पिन नंबर डालें और चेक करें।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3azNMX1

कोई टिप्पणी नहीं