Breaking News

कोरोना लॉकडाउन में की शादी, दूल्हा और दुल्हन सहित 50 मेहमान गिरफ्तार


कोरोना लॉकडाउन में शादी करने पर दूल्हा और दुल्हन सहित 50 मेहमानों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना दक्षिण अफ्रीका की है जहां कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन का उल्लंघन कर शादी करने पर दूल्हा और दुल्हन को गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ शादी में शामिल 50 मेहमानों को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 48 वर्षीय जबुलानी जुलु और 39 वर्षीय नोमथांड्जो रविवार को एक समारोह में शादी कर रहे थे, तभी पुलिस आ गई। पुलिस ने यह शादी हवाई फायरिंग कर रुकवाई, जिसका विडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। विडियो और फोटो में कपल को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस वैन में बैठते देखा जा सकता है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को एक सूचना मिली कि क्वाज़ुलु-नताल में सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध के बावजूद शादी हो रही है। इसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दूल्हा, दुल्हन, पादरी और शादी में शामिल होने आए 50 मेहमानों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, बाद में सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के 1,845 मामले सामने आए हैं और 18 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार काफी सख्‍ती बरत रही है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yGvl5O

कोई टिप्पणी नहीं