लॉकडाउन का किया उल्लंघन, असम में 1200 लोग हुए गिरफ्तार

असम में लॉकडाउन का उल्लंघन करने को लेकर पिछले 1258 लोग गिरफ्तार किये गये और उन पर 21.7 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। एक पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार लॉकडाउन उल्लंघन की 1,108 की घटनाओं को लेकर दर्ज किये गये 578 मामलों के सिलसिले में यह गिरफ्तारी और जुर्माना लगाया गया।Tweets by dailynews360 विज्ञप्ति के मुताबिक इस अवधि में 5,871 वाहन और 17 नौकाएं जब्त की गयीं। विज्ञप्ति के अनुसार कोरोना वायरस के बारे में फर्जी खबरे फैलाने को लेकर 31 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और 58 मामले दर्ज किये गये एवं इस संबंध में सोशल मीडिया के 150 पोस्ट हटा दिये गये।कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के 15 वें दिन बुधवार को असम में बाजार, कार्यालय एवं अन्य प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों पर वाहन नजर नहीं आये। हालांकि कई लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर बाहर निकलने जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस बीच, गुवाहाटी के आर्कबिशप फादर जॉन मूलचेरा ने राजभवन में राज्यपाल जगदीश मुखी से भेंट की और ईसाइयों द्वारा किये गये राहत कार्य से उन्हें अवगत कराया। राज्यपाल ने उनके प्रयासों की सराहना की और उनसे जिलों के उपायुक्तों के साथ तालमेल बनाकर अपनी सेवा जारी रखने की अपील की।Follow @dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wmRR2O
कोई टिप्पणी नहीं