Breaking News

फ्रांस में खौफनाक स्थिति, 24 घंटे में 499 लोगों की मौत


कोरोना के कारण हर देश में स्थिति बिगड़ती ही जा रही है। कहीं भी स्थितियों में सुधार की खबर नहीं मिल रही है। अगर बात करते हैं फ्रांस देश की तो हाल में खबर मिली है कि कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 499 लोगों की मौत हो गई है। और बता दें कि COVID-19 से रोजाना होने वाली मौतों का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। इस महामारी से अब तक फ्रांस में कुल 3,523 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी गंभीर बात कको लेकर फ्रांस के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जेरोम सालोमोन ने बताया कि फ्रांस में कुल 22,757 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। जिनमें से 5,565 मरीज गहन चिकित्सकीय देखरेख में इलाज किया जा रहा हैं। कोरोना वायरस से फ्रांस में हुई मौतों का आंकड़ा अस्पताल में मरने वाले मरीजों का है इसमें घर में या वृद्धाश्रम में मरने वालों का आंकड़ा अभी तक शामिल नहीं किया है।बताया जा रहा है कि अगर घर में मरने वालों का आंकड़ा निकाले तो फ्रांस की स्थिति और देशों से भी खतरनाक हो सकती है। आपको बता दें कोरोना वायरस की वजह से अमेरीका और इटली में भी इसकी तरह की हालात बने हुई हैं। अमेरीका में एक लाख से ज्यादा लोगों संक्रमित हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aPg2Fe

कोई टिप्पणी नहीं