Breaking News

MP से लगे गहरा सदमे के बाद अब असम से मिलेगा कांग्रेस को झटका


पूर्वोत्तर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और असम सरकार में मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने दावा किया है कि असम के एक कांग्रेस विधायक ने बीजेपी में शामिल होने की इच्छा जताई है। उन्होंने कांग्रेस को झटका देते हुए कहा कि तीन अन्य विधायकों के साथ भी बातचीत चल रही है। ज्योतिरादित्या सिंधिया के इस्तिफे के बाद से कांग्रेस को गहरा सदमा लगा है, इसी बीच शर्मा ने कहा, कांग्रेस का अहम विधायक अगले कुछ दिन में बीजेपी में शामिल हो जाएगा। इससे पहले आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार पर संकटों के बादल हैं। चार बार के सांसद रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने और 22 विधायकों के इस्तीफा देने से सीएम कमलनाथ की सरकार मुश्किलों में आ गई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां अपने-अपने खेमों को मजबूत करने में लगी है तो दूसरी और कांग्रेस सदमे से उभर नहीं पा रही है। इसी के साथ कुछ और कांग्रेस विधायक में भी हमारे साथ आएंगे। उन्होंने कहा, यदि कांग्रेस और एआईयूडीएफ (ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) एक साथ राज्यसभा चुनाव लड़ती हैं, तो उन्हें तीसरी सीट मिल जाएगी। यह स्पष्ट है, इसमें कोई ट्विस्ट नहीं है। हेमंत बिस्व शर्मा की यह टिप्पणी असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गगोई के बयान के एक दिन बाद आई है। गोगोई ने अपने बयान में चेताया था कि राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों के मतों के लिए बीजेपी खरीद-फरोख्त करेगी। और यह बयान अब सच होता नजर आ रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि असम विधानसभा में कांग्रेस के 23 विधायक हैं। वह एआईयूडीएफ के साथ मिलकर वरिष्ठ पत्रकार अतनु भुइयां का समर्थन कर रही है। इस बीच, बीजेपी ने असम की तीन राज्यसभा सीटों के लिए दो प्रत्याशियों को घोषणा की है। बीजेपी ने संकेत दिया है कि एक पर उनके जीतने के चांस बहुत कम है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aTW5NU

कोई टिप्पणी नहीं