Breaking News

मैंने गलत किया है तो फंदे पर लटकाओ, आंखों में डाल दो तेजाब- सेंगर


उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के पिता को आखिरकार न्याय मिल ही गया। 9 अप्रैल 2018 को दुष्कर्म पीड़िता के पिता हुई| हत्या पर पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर को तीस हजारी अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। सेंगर को न्यायिक हिरासत में मौत के मामले में दोषी करार दिया। उत्तर प्रदेश का पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर कोर्ट में गिड़गिड़ाया। उसने तीस हजारी कोर्ट में सजा पर बहस के दौरान गुहार लगाते हुए भीख मांगी और कहा- अगर मैंने कुछ भी गलत किया है तो मुझे फांसी दे दो, मेरी आंखों में तेजाब डाल दो।जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा के सामने जैसे ही सजा पर बहस शुरू हुई तो दोषी कुलदीप सिंह सेंगर अदालत में जोर जोर से गिड़गिड़ाने लगा। उसने कहा- हुजूर मुझे न्याय दीजिए... इस मामले में मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं। गुहार लगाते हुए कुलदीप ने जज से पीड़िता के पिता की मौत पर कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है... अगर मैंने कुछ भी गलत किया है तो मेरी आंखों में तेजाब डाल दो या फांसी पर लटका दो। मुझे तो इस पूरे मामले की जानकारी तक नहीं थी। मुझे फंसाया गया है आपको बता दें कि दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में तय समय पर उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत में हुई मौत के मामले में सजा पर बहस हुई थी। कोर्ट में केंद्रीय जांच एजेंसी के वकील ने दोषी कुलदीप सिंह सेंगर समेत सातों लोगों को अधिकतम सजा दिए जाने की मांग की है जिसमें 10 साल की सजा और 10-10 लाख का जुर्माना देने पर फैसला सुनाया है। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया और सातों दोषियों को शुक्रवार को सजा सुनाई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aQyDRL

कोई टिप्पणी नहीं