कोरोना का मिला एंटिडोट, HIV की दवा कोरोना का करेगी खात्मा

कोरोना वायरस जिस तरह से दुनिया में तबाही मचा रखी है। इससे चार हजार लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। पूरी दुनिया में ये अब तक की सबसे बड़ा महामारी के रूप में माना जा रहा है। इसका अभी तक कोई एंटिडोट नहीं बना लेकिन भारत में मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना वायरस (Covid-19)की वैक्सीन विकसित करने में साल से डेढ़ साल का समय लग सकता है। इस बीच एक अच्छी खबर कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों के इलाज के दौरान सामने आई है। जिससे आशा है कि लाखों संक्रमित लोगों को बचाया जा सकता है। इस बात के संकेत मिले हैं कि एचाईवी (HIV)के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा लोपिनाविर (Lopinavir) और रिटोनाविर (Ritonavir) कोरोना के मरीजों पर कारगर साबित हो रही है। इसके मद्देनजर रखते हुए और खुशी जाहिर करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार ने फर्मा कंपनियों से दोनों दवाइयों का प्रोडक्शन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा कंपनियों के साथ लंबी बैठक की। इसमें कमेटी ऑफ एक्सपर्ट्स ने सिपला, माइलन, ऑरोबिंदो और अन्य कंपनियों को एंटी एचआईवी दवाइयों का स्टॉक बढ़ाने को कहा है। लोपिनाविर और रिटोनाविर एंटी रेट्रोवायरल दवा है जो कोरोना जैसे खतरनाक और जानलेवा वायरस को खत्म कर सकता है। डॉक्टरो ने बताया कि ये एचाआईवी को स्वस्थ कोशिकाओं में घुसने से रोकती है। भारत इस समय इन दोनों दवाइयों का निर्यात अफ्रीकी देशों को करता है। मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि कंपनियों को दोनों दवाइय़ों का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए कहा गया है। हालांकि एक्सपोर्ट पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई गई है। जानकारी के लिए बता दें कि इटली से भारत आई दंपती के इलाज में लोपिनाविर और रिटोनाविर कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया गया। ये दंपती जयपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी जिसके चलते इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के डीजी डॉक्टर बलराम भार्गव ने कहा, दंपती की सहमति लेकर दोनों दवाई दी गई। इसका असर पॉजिटिव आया। 14 दिनों बाद अब वे लगभग स्वस्थ हो गए। इसी के साथ ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने आईसीएमआर को इस बात की अनुमति दी है कि Covid-19 के इलाज में एंटी एचआईवी दवाइयों का इस्तेमाल किया जा सकता है। फिलहाल कोरोना वायरस का कोई पक्का इलाज ज्ञात नहीं है लेकिन इसको कुछ हद कर कंट्रोल किया जाता सकता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IESXtk
कोई टिप्पणी नहीं