Breaking News

चीन में 45 दिन से डटी है भारत की ये महिला! कुछ नहीं कर पा रहा कोरोना, जानिए क्यों


कोरोना वायरस से तबाह हो चुके चीन के वुहान शहर में भारत की एक महिला 45 दिन से डटी हुई है लेकिन यह वायरस उन्हें छू भी नहीं पाया है। अनिला पी अजयन नाम की यह भारतीय महिला 21 जनवरी को चीन के वुहान शहर पहुंची थी। चाइनीज एकैडमी ऑफ साइंस में पोस्ट-ग्रैजुएट डॉक्टोरल रिसर्चर विजयन एक फेयरवेल डिनर में अपने पाकिस्तानी दोस्त नूरुल हुदा के साथ पीएचडी पूरी होने का जश्न मना रही थीं। सड़कों पर स्थानीय लोगों की खूब भीड़ थी और वे चीन के नए साल का जश्न मना रहे थे। लेकिन तब और अब में काफी फर्क आ चुका है।कोरोना वायरस की वजह से चीन में 3000 से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी है और यह धीरे-धीरे अन्य देशों में अपना पैर पसार चुका है। कोरोना की वजह से एकैडमी के लोग अपार्टमेंट और यूनिवर्सिटी लैब के अंदर कैद हो गए। लगातार स्क्रीनिंग, चेकअप और रूटीन मॉनिटरिंग से लोगों को जूझना पड़ रहा था। अनिला उन आठ विदेशी स्टूडेंट्स में से एक थीं, जिन्होंने कोरोना के खतरे के बीच वुहान की एकैडमी में ही रुकने का फैसला किया। उन्होंने उस वक्त भी देश लौटने की नहीं कोशिश की जब 1 और 2 फरवरी को वुहान से 654 भारतीयों को वापस लाया गया।उन्होंने कहा है कि चाइनीज एकैडमी ऑफ साइंस के इंस्टिट्यूट ऑफ हाइड्रोबायलॉजी में पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्चर के रूप में जॉइन करने के लिए मैंने एक साल का वक्त बिताया। जब सितंबर 2019 में मुझे वीजा और एयर टिकट मिला तो यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। मेरे मन में कभी वुहान से लौटने का विचार नहीं आया। मैंने सोचा कि अगर में घर भी गई तो वहा मुझे मेरे परिवारवालों से अलग करके आइसोलेशन वॉर्ड में रखा जाएगा। कोरोना से मुझे चिंता तो हुई लेकिन मुझे लगता है यह मेरा अबतक का सबसे बड़ा बहादुरी भरा फैसला था।कैंपस के अंदर अनिला को 45 दिन बीत चुके हैं। वह यूनिवर्सिटी प्रशासन और अपने प्रफेसर की तारीफ करते नहीं थकती हैं। अनिला ने बताया, जब मेरे प्रफेसर को पता चला कि मैं पॉर्क (सुअर का मांस) या बीफ नहीं खाती तो वह मेरे खाने के लिए फल खरीदकर लाए। बहुत से युवक बिना किसी डर के हमारे पास मास्क और दूसरी जरूरी वस्तुएं लेकर पहुंचे। हर दिन वायरस के बारे में अपडेट किया जा रहा था और हमें जरूरी सलाह मिल रही थी। हमें चेहरे पर लगाने के लिए मास्क और दूसरी चीजों की सप्लाई भी की जा रही थी।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2II4o3p

कोई टिप्पणी नहीं