Breaking News

कोरोना का ताडंवः क्या गर्म मौसम में कोहराम मचा सकता है Covid-19, WHO की आई नई रिपोर्ट


कोरोना वायरस ने जितनी तबाही दुनिया में फैलाई है इतनी तबाही प्लेग के वक्त हुई थी। जिसमें कई हजारों की दर्दनाक मौतें हुई है। अफवाहों के गर्म बाजार में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) लगातार लोगों को भ्रम दूर करने के लिए जागरूक कर रहा है। कोरोना वायरस को लेकर एक और दावा किया जा रहा है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी इसका प्रकोप कम हो जाएगा। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने खुलासा किया है कि अब तक मौजूद परिस्थितियों का आकलन करने से ये दावा सही नहीं लगता है। कोरोना वायरस किसी भी जगह पर फैल सकता है, चाहे वहां का मौसम गर्म हो या उमस भरा। जिसके आधार पर ये अनुमान लगाया जा सके कि गर्म मौसम या उमस भरे मौसम में ये वायरस स्वतः खत्म हो जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर अब तक जो भी दावे सामने आ रहे हैं, उनमें से ज्यादातर का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। इसे सतर्कता कह सकते हैं। WHO की रिपोर्ट के मुताबिक माना जा रहा था कि तापमान बढ़ने पर ये वायरस स्वतः खत्म हो जाएगा या इसका प्रकोप बहुत कम हो जाएगा। हालांकि, इसकी कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा ये सुझाव कोरोना वायरस से बचने के लिए गर्म पानी से नहाने को लेकर दिया गया था। जिसमें स्पष्ट तौर पर बताया था कि गर्म पानी से नहाकर कोरोना वायरस से नहीं बचा जा सकता है। बचाव:- WHO के मुताबिक, कोरोना वायरस से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि अपने हाथ को थोड़ी-थोड़ी देर पर साबुन-पानी से कम से कम 20 सेकेंड तक धोएं। इसके अलावा हाथों को वायरस मुक्त रखने के लिए एल्कोहल युक्त हैंड सेनेटाइजर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बात का हमेशा ध्यान रखे कि आंख, नाक व मुंह बिना हाथ साफ किए न छुएं। ऐसे मरीज के संपर्क में आने से बचें, जिसे खांसी या छींक आ रही हो। वायरस के बचाव के लिए मास्क पहने, जिन्हें खांसी, छींक आ रही हो या बुखार हो या सांस की समस्या हो उनसे दूरी रखें।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38LkpQR

कोई टिप्पणी नहीं