Breaking News

इन राज्यों में नहीं मिलेगा लोगों को परमिट, Coronavirus के चलते अब सरकार ने कर दिया एक और ऐलान


कोरोना वायरस के आतंक से पूर्वोत्तर भारत भी अछूता नहीं रहा है। हालांकि अभी तक यहां से कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है, लेकिन असम घूमकर गए एक अमरीकी पर्यटक के भूटान जाने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद पूर्वोत्तर में एहतियात के सभी उपाय किए जा रहे हैं।असम के करीमगंज स्थित भारत-बांग्लादेश बॉर्डर बंद करने के साथ ही मिजोरम में बाहर से आने वाले लोगों को इनरलाइन परमिट देना बंद कर दिया गया है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने 31 मार्च तक अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। असम के दक्षिणी रेंज के डीआईजी दिलीप कुमार ने कहा कि करीमगंज के सुतारकांदी स्थित भारत-बांग्लादेश लैंड बोर्डर और कालीबाड़ी घाट स्थित नदी सीमा को बंद किया गया है। वहीं त्रिपुरा सरकार ने विदेशियों के आव्रजन प्वाइंटों से प्रवेश पर रोक लगा दी है। साथ ही अगरतला के एमबीबी हवाईअड्डे के आव्रजन केंद्र से विदेशी नहीं जा सकेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि कोरोनावायरस के आतंक के चलते यह कदम उठाया गया है। वहीं असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने एक बयान में लोगों से सजग होने को कहा। साथ ही न घबराने की बात कही। उन्होंने कहा कि सावधानी से ही इस वायरस से बचा जा सकता है। अरुणाचल प्रदेश ने भी अपने यहां आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग करने की घोषणा कर रखी है। मणिपुर से लगे म्यांमार सीमा को भी बंद किया गया है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vlDoni

कोई टिप्पणी नहीं