Coronavirus: 600 के पार पहुँचा भारत में संक्रमण का आंकड़ा, लॉकडाउन के बाद भी संक्रमण कैसा?

देश में कोरोना वायरस ने अपनी जड़े बनाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते 600 लोग मौत की दहलीज पर खड़े हो चुके हैं। इसकी दहशत से पिछले 24 घंटे में अब तक का सबसे अधिक मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 87 नए मरीज मिले हैं। हालांकि देश में लॉकडाउन के बाद माना जा रहा था कि Coronavirus मरीजों की संख्या में कमी आयेगी लेकिन लॉकडाउन करने के बाद इस घातक बीमारी की चपेट में 606 लोग आ चुके हैं। जम्मु-कश्मीर के श्रीनगर में 152 लोग क्वारंटीन किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार सभी विदेशी हैं। इसके चलते सख्ती से प्रशासन ने सभी के जांच के नमूने को जांच के लिए भेज दिय है। पश्चिम बंगाल के नयाबाद में भी एक 66 वर्षीय व्यक्ति का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10 हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि पूरी दुनिया की तो अब तक कोरोना के कारण लगभग 20,000 लोग अपना जान गंवा चुके हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WIKiON
कोई टिप्पणी नहीं