Breaking News

दुकानदार ने दुकान की बंद तो राशन के लिए गुस्साए गांववालों ने पीट-पीटकर मार डाला


झारखंड के पलामू जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लागू है, जिसके कारण देश की हर चीज़ बंद है। इसी बात का समर्थन करते हुए और कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए एक 45 वर्षीय युवक सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए अपने गांव के लोगों को बता रहा था, लेकिन गांव वालों ने उसकी एक ना सुनते हुए उसकी पिटाई कर डाली।इतनी बुरी तरीके से पिटाई के कारण शरीर में गहरी चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र 45 बताई जा रही है। युवक काशी साव ने गांव के चार लोगों को गांव में घूमने की बजाय घर में क्वारंटाइन रहने के लिए सलाह दी थी और वह काशी एक किराने की दुकान चलाता था।गुस्साये हमलावर उसकी दुकान पर पहुंचे और तोडफ़ोड़ की जब दुकानदार ने रोका तो उसे बुरी तरीके से पीटा और बाद में गंभीर हालात में उसे अस्पताल ले जाया गया। गंभीर चोट आने के कारण काशी साव ने दम तोड़ दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन करने के लिए आह्वान किया है और सबसे हाथ जोड़कर विनती की थी कि सभी अपने घरों में 21 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन हो जाए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UA6EiY

कोई टिप्पणी नहीं