देश में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा, अब तक तीन लोगों की दर्दनाक मौत

कोरोना वायरस देश में तेजी जड़े फैलाता जा रहा है। हाल ही में तीसरी मौत देश हो चुकी है। मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में 64 वर्षीय कोरोना वायरस के मरीज ने दम तोड़ दिया है। इससे पहले कर्नाटक के कलबुर्गी और दिल्ली में एक-एक मरीज की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 128 हो गई। इसमें 22 विदेशी और दिल्ली तथा कर्नाटक में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले दो लोग शामिल हैं। बता दें कि दिल्ली में अब तक इसके सात मामले सामने आए हैं जिसमें महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के तीन विदेशी नागरिकों सहित 39, कर्नाटक में 8, लद्दाख में 4, जम्मू-कश्मीर में 3 और तेलंगाना में 4 मरीज हैं। वहीं, राजस्थान में दो विदेशी नागरिकों सहित कुल 4 लोग संक्रमित पाए गए हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पंजाब में एक-एक मामला सामने आया है। इसका सिलसिला अभी जारी है। इसके अलावा हरियाणा में सभी 14 संक्रमित लोग विदेशी हैं और इसी के साथ केरल में दो विदेशी नागरिक सहित 24 लोग वायरस से संक्रमित हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार केरल के तीन मरीजों सहित कुल 13 लोगों को पूरी तरीके से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमित 125 लोगों के सम्पर्क में आए 52,000 से अधिक लोगों की पहचान हो चुकी है जिनमें से कुछ ही लोगों वायरस की चपेट में आए हैं। उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कोविड-19 को वैश्विक महामारी घोषित कर चुका है। और ये चीन क वुहान से फैला था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WkZtgQ
कोई टिप्पणी नहीं