Breaking News

नहीं सुधरेगा पाकः सार्क देशों की गंभीर बैठक में, पाकिस्तान ने कर डाली ओछी हरकत


कोरोना वायरस के खतरे पर सार्क देशों के वीडियो कॉन्फ्रेंस हो रही थी जिसमें भारत और पाकिस्तान देश भी शामिल था। इसी कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान (Pakistan) ने कश्मीर के बारे में ‘‘अवांछित बयान देकर एक मानवीय मुद्दे का ‘‘राजनीतिकरण करने का प्रयास किया। जिसकी पाकिस्तान की पूरी दुनिया में किरकरी हो रही है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य इस वायरस से एकजुट होकर निपटने का संदेश देना था, लेकिन पाकिस्तान ने इस मौके का इस्तेमाल कश्मीर मुद्दे को उठाने के लिए किया और कहा कि कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में सभी तरह की पाबंदी हटा लेनी चाहिए। सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान ने ‘‘अशिष्ट बनने का चयन किया और वीडियो कॉन्फ्रेंस का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया।बता दें कि प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के सलाहकार एवं संबद्ध विभाग के मंत्री जफर मिर्जा को भेजा, जो बोलने के दौरान सहज नहीं थे। सूत्रों ने कहा ‘‘मुद्दे को उठाना अवांछित था और संदर्भ से परे था। पाकिस्तान ने एक मानवीय मुद्दे का राजनीतिकरण करने का प्रयास किया। सूत्रों ने कहा कि भारत वीडियो कॉन्फ्रेंस से पाकिस्तान को अलग रख सकता था लेकिन यह एक मानवीय मुद्दा था जिसमें सबका साथ होना आवश्यक था। इसलिए इस पड़ोसी देश को आमंत्रित किया गया। प्रत्येक नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के आह्वान का जवाब दिया लेकिन पाकिस्तान ने अपने स्वास्थ्य मंत्री को भेजने का चयन किया, जो उसमें गंभीरता की कमी को दर्शाता है। जानकारी मिली है कि नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी शर्मा ओली ऐसे दिन इसमें शामिल हुए, जब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी लेकिन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने इससे दूर रहने का फैसला किया।बताया जा रहा है कि जब पाकिस्तान ने कश्मीर का मुद्दा उठाया, तब किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में कश्मीर का मुद्दा उठाने को लेकर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की और कहा कि इस देश को विश्व समुदाय द्वारा अलग-थलग किये जाने की जरूरत है। सिंघवी ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘पाकिस्तान इससे नीचे नहीं गिर सकता। एक मानवीय संकट के समय वह एक जूनियर मंत्री को सार्क देशों के राष्ट्रप्रमुखों की बैठक में भेजता है। उस पर तरस आता है। कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने भी ट्वीट किया, ‘‘सार्क देशों की आयोजित बैठक में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर का मुद्दा उठाना उसके शासन के ‘खराब और दयनीय मानक के साथ-साथ मानव जाति के लिए खतरे वाले वैश्विक संकट की इस घड़ी में दुर्भावनापूर्ण को प्राथमिकताओं को दिखाता है, जो चौंकाने वाला और शर्मनाक है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38S47FT

कोई टिप्पणी नहीं