पूर्वोत्तर भारत में ऐसे मनाई जाती है होली, जानिए इनके मनमोहक अंदाज

आज पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ होली मनाई जा रही है, लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता होगा कि सुदूर पूर्वोत्तर में भी होली मनाई जाती है या नहीं। लेकिन हम आपको बता दें कि पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी होली बड़ी धूम धाम से मनाई जाती है। यहां पर खेजड़ी वाले बालाजी सेवा समिति एवं राजस्थान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में होने वाले होली धमाल एवं भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम का आयोजन आईटीए सेंटर, माछखोवा में किया जाता है। खेजड़ी वाले बालाजी के प्रचार-प्रसार हेतु हर वर्ष दो कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।संस्था के अध्यक्ष रामेश्वर हैं। यहां पर राजस्थान के प्रसिद्ध घूमर नृत्य,चरी नृत्य एवं सिर पर गिलास रखकर,घड़े में पानी भरकर, तलवार पर नृत्य के अलावा राजस्थान की लोक कला एवं सांस्कृति के रंगारंग कार्यक्रम पेश किए जाते हैं। कालबेलिया नृत्य एवं भजन भी प्रस्तुत किए जाते हैं।यहां पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में राजस्थान के जोधपुर, जयपुर, नागौर, नावां, बिकानेर से नामी कलाकार अपनी कला की आभा बिखेरते हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IwPnkP
कोई टिप्पणी नहीं