Breaking News

खौफनाक रिपोर्टः कोरोना से पूरा का पूरा तबाह की कगार पर ये देश, घौर कोरोना और भूख की महामारी


पाकिस्तान में कोरोना वायरस आग की तरह फैलता जा रहा है और ऐसे में पाक सरकार की हालत पतली हो रही हैं। भारत समेत दुनिया के दूसरे देशों में शहर के शहर बंद कर दिए गए हैं ताकि संक्रमण को रोका जा सके। लेकिन पाकिस्तान में ऐसा करना नामुमकिन होता नजर आ रहा है। पाकके प्रधानमंत्री इमरान खान का कहना है कि पहले इस बारे में सोचा गया था लेकिन इससे देश की नाजुक अर्थव्यवस्था पर करारी चोट के डर से ऐसा करना नामुमकिन हो गया है। बता दें कि पाकिस्तान में अब तक कोरोना वायरस से इन्फेक्शन के 237 मामले सामने आ चुके हैं। बंद किए शहर तो भूख से मर जाएंगा पाक पाकिस्तान की आर्थिक व्यवस्थान हाल में बहुत ही ज्यादा कमजोर हो गई है ऐसे में इमरान ने कहा है कि पश्चिमी देशों की तरह पाकिस्तान बड़े स्तर पर शहरों को बंद करने का जोखिम नहीं उठा सकता है। यहां हालात अमेरिका या यूरोप जैसे अच्छे नहीं हैं। अगर पाक में शहर बंद किए जाते हैं तो लोगों को कोरोना वायरस से तो बचा लिया जाएगा, लेकिन वे भूख की मारी से पूरा पाकिस्ताव तबाह जाएगा। वैसे तो पाकिस्तान क्रिकेट स्टेडियम, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी बंद कर चुका है लेकिन शहर बंद नहीं सकते।पाक के बुरे हालात रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान को कोरोना वायरस का खतरा बाकी देशों से ज्यादा है क्योंकि इसकी सीमाओं से अंदर-बाहर करना आसान है, और हैरान कर देने वाली बात तो ये हैं कि अस्पतालों की हालत सबसे ज्यादा खराब है, खास बात ये कि इन सबके अलावा देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और इसे कई बार इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड से लोन लेने की जरूरत पड़ चुकी है तो शहर बंद कर देने मतलब की पाक को तबाही की और ले जाना जैसा है। इस चीज़ से लड़ने के लिए पीएम इमरान का कहना है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को पिछले साल फायदा हुआ लेकिन कोरोना वायरस के कारण उस पर दबाव बढ़ गया है। इसके लिए आईएमएफ से उसे दिए गए कर्ज को चुकाने में रियायत देने की सिफारिश भी की है। और आईएमएफ से राहत इसलिए मांगी गई है क्योंकि देश के मुश्किल वक्त में खाने-पीने के सामान की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी खान ने दी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QoWctc

कोई टिप्पणी नहीं