Breaking News

6,000mah बैटरी के साथ Samsung Galaxy M21 आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत

नई दिल्ली: कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग भारत में एम सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M21 को आज दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी। इससे पहले कंपनी इस फोन को 16 मार्च को लॉन्च करने वाली थी। फोन की लॉन्चिंग ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर देख सकते हैं। इसके साथ ही ये साफ हो गया है कि इस स्मार्टफोन को पहली बार सेल के लिए फ्लिपकार्ट और कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं लॉन्च होने से पहले हैंडसेट के कुछ फीचर्स सामने आए हैं जिससे पता चला है कि इस फोन में पावर के लिए 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी जाएगी। बता दें कि ये स्मार्टफोन Samsung Galaxy M20 का अपग्रेड वर्जन है।

Samsung Galaxy M21 स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन की स्पीड के लिए octa-core Exynos 9611 SoC का इस्तेमाल किया जाएगा। हैंडसेट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि फोन को अन्य रैम वेरिएंट में उतारेगी या नहीं। फोन blue, black और violet कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में एलईडी लाइट के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद होगा। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। Samsung Galaxy M21 एंड्रॉयड 10 आउट ऑफ बॉक्स पर आधारिक One UI 2.0 पर रन करेगा। कनेक्टिविटी के लिए 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन डुअल सिम को सपोर्ट करेगा और इसमें एसडी कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WmK3bT

कोई टिप्पणी नहीं