Breaking News

कोरोना वायरस: मोदी के प्रस्ताव पर पाकिस्तान ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब, उड़े सबके होश


कोरोना वायरस को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी पहल शुरू की है। जिसके चलते देश की पड़ोसी सीमाओं को सील कर दिया है। साथ ही कई राज्यों ने सर्वाजनीक स्थान जैसे सिनेमाघर, स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए हैं। उनकी इस पहल से दक्षिण एशियाई देशों के नेता मुरीद होकर ना सिर्फ सहमति देने लगे बल्कि पीएम की तारीफ भी करने लगे हैं। इसी बीच पाकिस्तान ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी जिसके कारण पूर दुनिया चौंक गई है।दरअसल, पीएम मोदी ने दक्षिण एशियाई देशों के संगठन दक्षेस (सार्क) में शामिल देशों से आह्वान किया है कि सभी आठ राष्ट्राध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर कोरोना के खिलाफ साझी लड़ाई पर चर्चा करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी सार्क देशों को इस वायरस के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने को कहा। इसके बाद अब कई देशों ने समर्थन किया है। मोदी की इस मुहिम के बाद श्रीलंका, भूटान और मालदीव के राष्ट्रप्रमुखों की ओर से प्रतिक्रिया आई है। साथ ही पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। जिससे की सब की नजरें पाकिस्तान की ओर थी। इसी बीच पाकिस्तान ने भी सकारात्मक रुख दिखाया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आइशा फारूकी ने ट्वीट कर कहा कि हमने पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री को सार्क देशों के नेताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बात करने को लेकर कहा है। इस पर वैश्विक और क्षेत्रीय सहयोग की जरूरत है। वरना इससे इकॉनोमी को नुकसान हो सकता है। मैं इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए तैयार हूं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TNdX7F

कोई टिप्पणी नहीं