Breaking News

कोरोना का कहरः बिहार समेत कई राज्यों में 31 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल


कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते सभी सरकारी व निजी स्कूलों तथा कॉलेज व कोचिंग संस्थानों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। सभी सिनेमा हॉल, पार्क, चिडिय़ाघर व संग्रहालय भी 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया कि बिहार में गांधी मैदान में होने वाले बिहार दिवस के तीन दिवसीय आयोजन को भी रद्द कर दिया गया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। ये कदम एहतियातन उठाए जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें बिहार में अभी तक कोरोना का एक भी मामला नहीं मिला है। यहां 142 मरीजों को आब्जर्वेशन में रखा गया था जिनमें से 73 को घर भेज दिया गया है। बाकियों की जांच चल रही है। बंद किए गए सभी शिक्षण संस्‍थानसरकार के निर्णयों की जानकारी देते हुए मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि सरकार के अधीन चलने वाले कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में जो परीक्षाएं इस महीने में बंद रहेंगी। सरकारी स्कूलों के साथ-साथ सूबे के सभी निजी स्कूल व कोचिंग संस्थान भी 31 मार्च तक बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव महाजन ने कहा कि स्कूल बच्चों के लिए बंद किए गए हैं लेकिन शिक्षकों को स्कूल आना है। स्कूल बंद रहने के दौरान मिड डे मील की राशि बच्चों के परिजनों के खाते में डाल दी जाएगी। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सरकारी दफ्तरों में रोटेशन के आधार पर कर्मियों को बुलाया जाए। अगर 10 कर्मी किसी दिन आते हैं तो उन्हें अगले दिन नहीं बुलाया जाए। सरकारी दफ्तरों में कंजेशन न हो, इसका ध्यान रखा जाए। मुख्य सचिव ने बताया कि सोमवार को इस बारे में अलग आदेश जारी किया जाएगा।डॉक्‍टरों की छुट्टियां रद्दपटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल सहित सभी अस्‍पतालों में डॉक्टरों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। इसी के साथ आईसीयू में बेड बढ़ाए जा रहे हैं। मुख्‍य सचिव ने स्‍पष्‍ट किया कि ये कदम एहतियातन उठाए गए हैं। साथ नॉनवेज खाने पर किसी भी तरह रोक नहीं है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QfM2ef

कोई टिप्पणी नहीं