Breaking News

होली पर रिश्ते बर्बाद कर देती हैं ये गलतियां, भूलकर भी नहीं करें


होली ही एक ऐसा त्योंहार है जिसें जमकर खेला जाता है। इस दिन सभी लोग अपने गिले-शिकवे मिटाकर फिर से दोस्ती और प्यार से एकसाथ होते हैं और एक दूसरे को रंग लगाते हैं। रंगों के इस त्योंहार पर जिंदगी में भी फिर से खुशियों के रंग भर जाते हैं। लेकिन होली खेलने के दौरान कई ऐसी गलतियां हो जाती है जो रिश्तों में दरार भी पटक देती हैं। ऐसे में होली एंजॉय करते समय इन गलतियों से बचने में ही फायदा हैं...जबरदस्ती रंग खेलनाआपको बता दें कि हर किसी को रंगों से खेलना पसंद नहीं होता। लर्स से खेलना न पसंद करने वालों के पास इसके लिए कई कारण हो सकते हैं, जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी नहीं है लेकिन उनके रंग से नहीं खेलने के फैसले का सम्मान करना आपके लिए बेहद जरूरी है। अगर आप सामने वाले की इच्छा के खिलाफ उसे जबरन रंग लगा दें या उन्हें होली खेलने में शामिल कर लें तो आपके आपसी रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है।भांग या नशे से जुड़ी चीजों का सेवनहोली के दिन कई बार देखा जाता है कि लोग इस पर्व पर जमकर भांग या शराब का सेवन कर लेते हैं। इससे उन्हें पता भी नहीं चलता कि वे कब क्या कर रहे हैं। कई बार तो वे ऐसी हरकत कर जाते हैं कि वह दूसरे व्यक्ति को नागवार गुजरती है। इस स्थिति में झगड़े भी हो जाते हैं, जिस वजह से रिश्ते टूटने में देर नहीं लगती। वैसे इसके अलावा नशे के कारण व्यक्ति किसी दुर्घटना का या तो खुद या किसी और को इसका शिकार बना सकता है, इसलिए बेहतर यही है कि इससे दूर रहा जाए।रंग लगाने के दौरान सीमा लांघनाआप चाहे रंग किसी को भी लगा रहे हों लेकिन किसी भी हाल में सीमा न लांघें। यहां सीमा लांघने का अर्थ है शरीर पर किसी भी ऐसी जगह कलर न लगाना जहां सामने वाला अनकंफर्टेबल फील करे। दरअसल, कई बार देखा जाता है कि कलर लगाने के नाम पर लोग दूसरे के शरीर को जहां चाहे टच कर देते हैं, ऐसा करना उस व्यक्ति को न सिर्फ असहज कर सकता है बल्कि बदले में आपको एक थप्पड़ भी दिला सकता है। यह ऐसी चीज है जिसका ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योंकि ऐसा न करने पर रिश्ता टूटने में एक मिनट भी नहीं लगेगा।ठंडाई या अन्य ड्रिंक में कुछ मिला देनाहोली के दिन मस्ती की भरमार होती है और साथ ही खाने-पीने की भी। लेकिन कई बार इस मस्ती और मजाक के बीच लोग ऐसी हरकत कर जाते हैं जो रिश्ते में खटास ले आती है। ऐसी ही एक हरकत है किसी के ड्रिंक में नशे की चीज मिला देना। यह चीज खासतौर से लड़कों के ग्रुप में देखी जाती है जब किसी शराब न पीने वाले दोस्त की कोल्डड्रिंक में चुपचाप शराब मिला दी जाती है। इसे पीने के बाद जो होता है उसे ड्रिंक मिलाने वाले मजे के रूप में लेते हैं। हालांकि, यह तय है कि ये चीजें किसी भी तरह से मजा नहीं है बल्कि यह वह रास्ता है जिसमें सामने वाले को धोखा देते हुए व्यक्ति बने हुए रिश्ते को कड़वाहट से भर देता है।पानी के टब में फेंकनाहोली पार्टी में रंग और पिचकारी के अलावा वॉटर टब भी होते हैं। इन टब में वैसे तो साफ पानी होता है लेकिन बाद में यह कलर्स के कारण रंगीन पानी बन जाता है। लोग अक्सर फन के नाम पर खुद तो इसमें कूदते ही हैं साथ ही में अपने किसी दोस्त को भी जबरन इसमें फेंक देते हैं। हालांकि, ऐसा करना झगड़े की वजह भी बन सकता है। अगर कोई टब में जाने को लेकर सहज नहीं है तो उससे जबरदस्ती न करे, क्योंकि ऐसा करने पर दो लोगों के रिश्ते में खटास आना तय है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39Dukcd

कोई टिप्पणी नहीं