Breaking News

होली पर बारिश ने फेरा पानी, लगातार 3 दिन जमकर बरसेंगे बादल


होली से बारिश शुरू होकर लगातार तीन दिन तक जारी रहेगी। जी हां, इस बार होली रंग में बारिश भंग पटकने वाली है। होली के दिन सुबह के समय हल्की ठंड के साथ ही एक बार फिर बादल छा जाएंगे और गर्जना के साथ बारिश होगी। 10 से 13 मार्च के बीच दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।बारिश के बाद सोमवार को तेज धूप खिली। सुबह के समय लोगों को ठंड का अहसास हुआ। पूरे दिन ठंडी हवाएं भी चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रहा और यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 12.4 डिग्री बना रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। 11 मार्च को तेज हवाएं चलेंगी। इनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रह सकती है। 13 मार्च तक राजधानी में बूंदाबांदी बनी रहेगी। मार्च के मध्य तक मौसम में गर्मी नहीं बढ़ेगी। इस हफ्ते तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच बना रहेगा।स्काईमेट के अनुसार हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से बारिश अभी विदा नहीं हुई है। एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 10 मार्च की शाम तक उत्तर भारत के पहाड़ों के करीब पहुंचने वाला है। यह भी काफी प्रभावी होगा। अनुमान है कि 10 मार्च की रात से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी पंजाब में बारिश शुरू हो सकती है।धीरे-धीरे हरियाणा और उत्तर भारत के अन्य मैदानी क्षेत्रों पर भी बारिश का मौसम देखने को मिलेगा। 11 मार्च को पंजाब और उत्तरी राजस्थान के अलावा हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश शुरू हो जाएगी। 11 मार्च से ना सिर्फ बारिश का दायरा बढ़ेगा, बल्कि बारिश की तीव्रता में भी धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिलेगी।दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकतर शहरों में 11 मार्च की रात को अच्छी बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। एक-दो जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। यह बारिश 12 मार्च तक जारी रहेगी। उसके बाद धीरे-धीरे बारिश में कमी आएगी। लेकिन इसके बाद भी बारिश का सिलसिला नहीं रुकेगा। 15 मार्च को भी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने वाला है। यह सिस्टम अपेक्षाकृत कमजोर होगा, इसके बावजूद मैदानी राज्यों में बारिश दे सकता है। यह अलग बात है कि बारिश की तीव्रता अधिक नहीं होगी। माना जा रहा है कि कम से कम 20 मार्च तक तेज गर्मी का आगाज नहीं होगा।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aEXMPk

कोई टिप्पणी नहीं