Breaking News

अविश्वनीयः ना शहर किए बंद ना बाजार फिर भी कोरोना को दे दी मात


कोरोना वायरस चीन के वुहान से पैदा हुआ है जिसके कारण से सारी दुनिया इसके खौफ झेल रही है। इसके कहर के दुनिया के कई देशों ने लॉकडाउन लागू कर दिया है। आज से भारत ने भी देश में लॉकडाउन को लागू कर दिया है। इसी के बीच चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि जिसमें चीन का पड़ोसी देश कोरिया ने कोरोना से लड़कर दुनिया में सबसे पहले मात देने वाला पहला देश बन गया है। आपतो बता दें कि वुहान जहां से कोरोना वायरस फैला, वहां से कोरिया मात्र 1382 किलोमीटर दूर मौजूद है। ये देश पास में होने को कारण की इस देश ने कोरोना वायरस को हरा दिया। आपको बता दें कि इस देश के लोगों ने इसे हराने के कई तरीके भी अपनाए जो कि कारगर रहे। जिस तरीके से इस देश ने कोरोना को हराने के लिए लड़ाई लड़ी है वो वाकई में काबिले तारीफ है। दक्षिण कोरिया कोरोना संक्रमित देशों की लिस्ट में 8वें नंबर पर है। बता दें अब तक यहां संक्रमण के 9137 मामले मिले हैं। 3500 से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 129 लोगों की मौत हुई है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि पहला मामला मिलने से आज तक यहां न लॉकडाउन हुआ और न ही बाजार बंद हुए। द. कोरिया के विदेश मंत्री कांग युंग वा ने बताया कि जल्द टेस्ट और बेहतर इलाज से ही कोरोना वायरस के मामले कम हुए हैं। इन्होंने बताया कि हमने 600 से ज्यादा टेस्टिंग सेंटर खोले और साथ ही 50 से ज्यादा ड्राइविंग स्टेशनों पर स्क्रीनिंग की।कांग युंग वा ने बताया कि इसके कम करने में जो तरकीब है वो ये है कि रिमोट टेम्परेचर स्कैनर और गले की खराबी जांची, जिसमें महज 10 मिनट लगे। एक घंटे के अंदर रिपोर्ट मिले, इसकी व्यवस्था की गई थी इसी के साथ हमने हर जगह पारदर्शी फोनबूथ को टेस्टिंग सेंटर में तब्दील किया। यह तरीका बेहद नया था जिसमें अगर व्यक्ति दाएं हाथ से काम करता है, तो उसे मोबाइल चलाने, दरवाजे का हैंडल पकड़ने और हर छोटे-बड़े काम में बाएं हाथ का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई जो कि कारगर साबित हुई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WJyo7g

कोई टिप्पणी नहीं