लॉकडाउन में खुली भाजपा सरकार की पोल! संसाधनों पर कर दिए हाथ खड़े

असम के वित्त मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि यदि लॉकडाउन जारी रहता है तो लोगों की मदद के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है। उन्होंने कहा कि आगे भी जारी रहा तो गरीबों की मदद के लिए राज्य सरकार के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अप्रैल में कुछ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।राज्य के वरिष्ठ मंत्री ने लोगों को किसी भी स्थिति के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने के लिए कहा क्योंकि राज्य अनिश्चित दौर की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “वर्तमान स्थिति में कई सारी समस्याएं हैं। कई सत्तारूढ़ और विपक्षी सदस्यों ने चाय बागान श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों या पर्यटन क्षेत्र में लगे लोगों को लेकर आशंका व्यक्त की है। हमने अपने जीवन में ऐसा संकट कभी नहीं देखा। मेरे पास इसे जल्दी ठीक करने का कोई जवाब नहीं है। असम विधानसभा में कोरोना वायरस स्थिति पर हुयी विशेष चर्चा में भाग लेते हुए सरमा ने कहा कि विभिन्न मदों के तहत किए गए सभी आवंटन पहले ही समाप्त हो चुके हैं क्योंकि वित्तीय वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। सरमा ने कहा कि लोगों की आर्थिक मुश्किलों को दूर करने के लिए सरकार को कुछ कठोर कदम उठाने की जरूरत है। अगर कुछ होता है, तो यह अप्रैल में ही होगा। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, चाय बागानों और निर्माण श्रमिकों में लगे श्रमिकों के लगभग 40 लाख सक्रिय बैंक खाते हैं, जिनमें संकट को कम करने के लिए नकदी हस्तांतरित की जा सकती है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ajW85N
कोई टिप्पणी नहीं