Breaking News

लोग धड़ल्ले से इस मोबाइल एप को अपने फोन से हटा रहे, जानिए वजह


कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच लोग धड़लले से Houseparty नाम के एप को अपने फोन से हटा रहे हैं। भारत में भी यह ऐप युवाओं के बीच भी काफी पॉपुलर रहा है और टॉप ट्रेंडिंग फ्री ऐप्स की लिस्ट में आ चुका था। यह एक विडियो कॉलिंग एण्प है और यूजर्स इसका इस्तेमाल 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान अपने दोस्तों और परिवार को लोगों से कनेक्ट होने के लिए कर रहे हैं। हालांकि अचानक आई एक खबर के कारण अब बड़ी संख्या में यूजर्स इसे अपने फोन से हटा रहे हैं। कुछ यूजर्स का आरोप है कि इस ऐप के जरिए उनका डेटा चुराया जा रहा है।सोमवार को कुछ यूजर्स ने शिकायत की कि हैकर्स Houseparty ऐप के जरिए स्मार्टफोन से पर्सनल डेटा चुरा रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने पैसे चोरी होने के आरोप भी लगाए। देखते ही देखते ट्विटर पर #deletehouseparty ट्रेंड करने लगा और बड़ी संख्या में यूजर्स ने हाउसपार्टी अकाउंट डिलीट करना और फोन से ऐप को हटाना शुरू कर दिया। हालांकि कंपनी ने इन शिकायतों का खारिज कर दिया और कहा कि हाउसपार्टी ऐप सिक्यॉर है और यूजर्स को पर्सनल डेटा की फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है। Houseparty ने अपने ट्वीट में कहा, सभी हाउसपार्टी अकाउंट सेफ हैं, सर्विस सिक्यॉर है। यह कभी भी हैकर्स का शिकार नहीं हुई, ना ही किसी दूसरी वेबसाइट से पासवर्ड साझा किए जाते हैं। कंपनी का कहना है कि हाउसपार्टी की छवि को खराब करने के लिए हैकिंग की अफवाह फैलाई गई थी। कंपनी ने कहा है कि जो भी व्यक्ति इस बात के सबूत लाता है कि यह सिर्फ एक कैंपेन था, उसे 1 मिलियन डॉलर का इनाम दिया जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aA2KNI

कोई टिप्पणी नहीं