कोरोना से नहीं डर रहे शाहीन बाग वाले, तंबू हटाने के बाद भी वापस जुटने लगे लोग

इस समय भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है और लोगों में चारों तरफ दहशत का माहौल है। कोरोना वायरस के भारत में अबतक इसके 468 केस सामने आ चुके हैं जिनमें से 9 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना के खतरे से निपटने के लिए देश के कई राज्यों में लॉकडाउन घोषित किया गया है। कुछ जगहों पर लापरवाही की वजह से कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके बावजूद शाहीन बाग से चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं जो किसी को भी हैरत में डाल सकती है।कोरोना के चलते दिल्ली में जारी लॉकडाउन के बीच पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर भी प्रदर्शन स्थल को खाली कराया। हालांकि कोरोना के मद्देनजर जामिया प्रोटेस्ट को 21 मार्च को ही अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।आपको बता दें कि शाहीन बाग की तरह जाफराबाद में भी सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा था। बीते महीने सीएए विरोधी प्रदर्शनों ने यहां हिंसक रूप अख्तियार कर लिया था, उसके बाद दिल्ली के कई इलाके दंगों की चपेट में आ गए थे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UyydZM
कोई टिप्पणी नहीं