सीएम की कुर्सी हाथ लगते ही शिवराज ने बदली मध्यप्रदेश की सूरत

मध्य प्रदेश कई दिनों की उठका पटकी में के बाद और कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद अंत में बीजेपी सरकार ने फतेह हासिल कर ही ली है। आपको बता दें कि कमलनाथ की सरकार गिराकर बीजपी के नेता शिवराज की सरकार बनने जा रही है। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि चौथी बार मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह चौहान ने शपथ लेने के बाद कोरोना वायरस के खतरे के खिलाफ एक बड़ा फैसला लिय। वैसे तो देश की सरकार ने काफी सख्त कदम उठाएं है इसका समर्थन करते हुए हर राज्य की सरकारों ने भी किया है। उन्होंने भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि देर रात बल्लभ भवन में बैठा हुआ हूं जनता से सहयोग मांग रहा हूं कि आप लोग कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रशासन के साथ आए और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। साथ ही भोपाल और जबलपुर दोनों जिलों में जो लॉक डाउन किया गया है इसमें कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी, इसे सख्ती से लागू किया जाए।सीएम ने जरूरतमंदों को जो भी आवश्यक सामग्री है, प्रशासन उसे पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ने की बात कही है। भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन ने आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3al5NcE
कोई टिप्पणी नहीं