Breaking News

नया वित्त वर्ष में इतनी रह गई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानिए आज के भाव


लॉकडाउन के बीच नया वित्त वर्ष शुरू होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज लगातार सोलहवां दिन है जब देशभर में पेट्रो और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। आज वित्त वर्ष 2020-21 का पहला दिन है यानी 1 अप्रैल। कच्चे तेल के दाम काफी नीचे आ गए हैं, लेकिन ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने इसका फायदा आज भी ग्राहकों को नहीं दिया है। पूरे देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है, जिससे आवाजाही नहीं हो रही है। इस वजह से फ्यूल की मांग भी काफी कम हो गई है। मंगलवार को बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड में 23 डॉलर प्रति बैरल के नीचे ही रहा। कोरोनावायरस की वजह से चिंता बढ़ती जा रही है। 16 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम में भी कोई बदलाव नहीं आया है। दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से आवाजाही पर सख्त पाबंदियों के चलते कच्चे तेल की मांग में भारी कमी आई है, जबकि इसका भंडार काफी बढ़ गया है। जहां तक पेट्रोल और डीजल के रिटेल दामों की बात है तो देश में फिलहाल इन दोनों के दाम पिछले 15 दिन से लगातार रुके हुए हैं। तेल कंपनियां फ्यूल में 3 रुपये प्रति लीटर की उत्पाद शुल्क वृद्धि को समायोजित करने में लगी हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 69.59 रुपये लीटर है, जबकि मुंबई में यह 75.30 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.59 रुपये और डीजल की 62.29 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल 75.30 रुपये और डीजल 65.21 रुपये मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 72.29 रुपये और डीजल 64.62 रुपये प्रतिलीटर है। जबकि, चेन्नै में पेट्रोल 72.28 रुपये और डीजल 65.71 प्रतिलीटर मिल रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WYRB4V

कोई टिप्पणी नहीं