Breaking News

अब मणिपुर में फैला कोरोना वायरस, ब्रिटेन से लौटी इस लड़की ने फैलाया संक्रमण


अब मणिपुर से भी संक्रमण का पहला मामला सामने आया है क्योंकि 23 वर्षीया संक्रमित लड़की हाल ही में ब्रिटेन से लौटी है। इसी के साथ अब पूर्वोत्तर भारत में भी यह खतरनाक वायरस फैल चुका है। वहीं, पूरे देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 512 हो गई, जबकि 9 लोगों की मौत हो चुकी हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 101 मामलों की पुष्टि हुई। दूसरे नंबर पर केरल (95) है।आपको बता दें कि आज मणिपुर में संक्रमण का पहला मामला सामने आया। 23 वर्षीया संक्रमित लड़की हाल ही में ब्रिटेन से लौटी थी। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने 568 जिलों में पूरी तरह लॉकडाउन की घोषणा की है। इस बीच चुनाव आयोग ने 26 मार्च को होने वाला राज्यसभा की 55 सीटों के लिए होने वाला चुनाव रद्द कर दिया है। 5 राज्यों में कर्फ्यू लगाया गया है।देशभर में लॉकडाउन और कर्फ्यू लागू करवाने के लिए पुलिस सड़कों पर है। पुलिस बैरिकेडिंग कर सिर्फ जरूरी कामों के लिए लोगों को आने जाने की इजाजत दे रही है। दिल्ली में सोमवार को लॉकडाउन के पहले दिन उल्लंघन करने 1012 लोगों पर केस दर्ज किए गए। इस बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने कहा है कि विदेश से लौटे लोगों की पहचान के लिए मेडिकल टीमें लोगों के घर जाकर उनकी जांच करेगी।देश के 3 राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा ने अपने कई शहरों को लॉकडाउन किया है। देश के 577 जिले इस दायरे में आते हैं। वहीं, महाराष्ट्र, पंजाब, पुडुचेरी और राजस्थान में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है। मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर में सोमवार आधी रात से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bpqh43

कोई टिप्पणी नहीं