Breaking News

खूब खरीदें सोना—चांदी, कोरोना के डर से अब इतना रह गया है भाव


कोरोना वायरस की वजह से वैश्विक संकट के बीच सोना और चांदी की कीमतें जमीन पर आ चुकी हैं। ऐसे में इस समय सोना व चांदी खरीदने में फायदे का सौदा साबित हो सकता है। हालांकि पिछले दिनों के मुकाबले पीली व सफेद धातू की कीमतों में आंशिक बढ़ोतरी हुई है। शेयर मार्केट व अन्य कमोडिटीज की बजाए अब लोग सोना चांदी में पैसे लगाना बेहतर समझ रहे हैं इसी वजह से आज इनकी कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है।भारत में भी कोरोना वायरस के भय के चलते लोग सोना चांदी में ही पैसा लगाना उचित समझ रहे हैं। इस वजह से पिछला बाजार बंद होने तक इनके भावों में आंशिक तेजी देखी गई।अच्छी खरीददारी की वजह से सोने की कीमतों में 0.75 फीसदी तक यानी 476 रूपए बढ़ोतरी हुई जिस वजह से इसकी कीमतें 41,639 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। वहीं, चांदी की कीमतें भी 4.95 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 1,875 महंगी होती हुई 39,787 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39f6aUL

कोई टिप्पणी नहीं