Breaking News

नागालैंड ने जम्मू कश्मीर को दिखाया बाहर का रास्ता, सही साबित हुआ बल्लेबाजी का फैसला


नागालैंड ने जम्मू कश्मीर की टीम को 11 रन से मात दे दी है। यह खेल पुडुचेरी में सीचीम स्टेडियम में खेला गया। नागालैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.3 ओवर में 72 रन पर अपने सभी विकेट गंवाए। मधुमोंटी ने 78 गेंदों में चार चौकों की मदद से 36 रन बनाए जबकि शेष अन्य कोई भी बल्लेबाज दो का भी आंकड़ा छू नहीं पाई। अवंतिका, सेंटीलीमिया और सारिका बिना कोई विकेट गंवाए पवेलियन लौटा दी गई। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।जम्मू कश्मीर की ओर से गेंदबाज नादिया चौधरी ने 6.3 ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट चटकाए। सरला देवी ने 7 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट और संध्या ने 9 ओवर में 13 रन देकर दो विकेट चटकाई जबकि बिस्माह हसन भी एक विकेट हासिल करने में कामयाब रहीं। जवाब में जम्मू कश्मीर की टीम ने जीत के लिए रखे गए निर्धारित विजय लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया और पूरी टीम 46.2 ओवर में 61 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शीरजाह बानो ने 62 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके की मदद से सर्वाधिक 15 रन बनाए। कप्तान मीनू सिंह सलाथिया ने भी 46 गेंदों में दो चौकों से 11 रन बनाए। रूबिया सैयद, इंशा बशीर, बिस्माह हसन और संध्या को नागालैंड की गेंदबाजों ने बिना कोई खाता खोले पवेलियन लौटा दिया।नागालैंड की ओर से गेंदबाज पंकुल सबसे किफायती साबित हुई। पंकुल ने 10 ओवर में मात्र छह रन देकर चार विकेट चटकाए। तृष्णा नायर ने 10 ओवर में 12 रन देकर दो विकेट चटकाई जबकि चार बल्लेबाजों को रनआउट कर पवेलियन लौटा दिया गया। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38cg352

कोई टिप्पणी नहीं