Breaking News

लॉकडाउन में चिंता नहीं करें, आपके खाते में इतना पैसा डाल रही है सरकार


लॉकडाउन के चलते सरकार की तरफ से गरीबों को 1-1 हजार रुपया दिया जा रहा है। जी हां, उत्तर प्रदेश के बाद बिहार सरकार ने लॉकडाउन के दौरान लोगों को एक-एक हजार रुपये देने का फैसला किया है। 21 दिन के लॉक डाउन के दौरान गरीब परिवारों को राहत पहुंचाने के मकसद से नीतीश कुमार सरकार ने बड़ा ऐलान किया। अब सभी राशन कार्ड धारी परिवारों को एक-एक हजार रुपया दिया जाएगा। यह राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी जाएगी।इससे पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मजदूरों, हाकरों और ई-रिक्शा चालकों को 1-1 हजार रुपया देने का फैसला किया था। मंगलवार को 20 लाख मजदूरों के लिए पहली किस्त जारी भी कर दी गई। हाल के दिनों में प्रदेश के बाकी मजदूरों को भी यह सहायता राशि दी जाएगी। इसके साथ ही सीएम योगी ने लोगों से अपील की थी कि वह मजदूरों की मजदूरी में कटौती न करें।लॉकडाउन के बाद बिहार में एक और मरीज के कोरोना से संक्रमित होने का मामला सामने आया है। कोरोना वायरस से संक्रमित युवक पिछले दिनों गुजरात से बिहार वापस लौटा है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पटना में कोरोना वायरस संक्रमित एक और मरीज सामने आया है। मरीज को पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बिहार में कोरोना के अब तक चार केस आए हैं। इसमें से एक की मौत हो चुकी है। पूरे देश में अब तक 600 के करीब केस आ चुके हैं। सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र और केरल का है। महाराष्ट्र में अब तक 116 केस आए हैं, जिसमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि केरल में 105 कंफर्म केस मिले हैं। पूरे देश में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bn08Ta

कोई टिप्पणी नहीं