Breaking News

स्पेन ने चीन को पछाड़ा, अब तक 3,434 की मौत


चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस ने सारी दुनिया को अपना गढ़ बना लिया है। चीन के बाद इटली में भयानक कोहराम मचाने के बाद इसके निशाने पर स्पेन है। यहां पर मौतों का आंकड़ा चीन से भी आगे निकल गया है जो कि सबसे खतरनाक की हैरान कर देने वाली बात है। हाल में मिली जानकारी के मुताबिक स्पेन में अब तक 3,434 लोगों की जान चली गई है जबकि चीन में 3,281 लोगों की मौत हुई है।इटली अभी भी सबसे खराब हालात झेल रहा है। यहां पर अभी तक 6,820 लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट के मुतबिक कल की तुलना में 27% बढ़ोतरी के साथ स्पेन में 738 लोगों की मौत हो गई और देश में कुल 47,610 लोग कोरोना की चपेट में हैं। स्वास्थ्य अधिकारी फर्नांडो साइमन ने बताया है कि स्पेन में 14 मार्च से ही लागू लॉकडाउन के बावजूद यहां मौतों और इन्फेक्शन के केस बढ़ते ही जा रहे हैं।स्पेन में हालात इतने खराब हैं, कि स्पेलन की सेना को इस बात का भी जिम्माज दिया गया है कि वह घरों में लावारिश पड़ी लाशों का पता लगाए और उनका अंतिम संस्कार करें। बताया जा रहा है कि कुछ घरों में कई दिनों से लाशें पड़ी हुई हैं लेकिन कोरोना के संक्रमण के डर से उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जा रहा हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UiJluP

कोई टिप्पणी नहीं