Breaking News

मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे 80 लोग, सभी के सभी निकले कोरोना संदिग्ध


मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठे हुए 80 लोगों में सभी कोरोना संदिग्ध पाए गए हैं। यह घटना दिल्ली की है जहां अब तक कोरोना के 72 मरीज सामने आ चुके हैं। इस बीच खबर है कि लोकनायक अस्पताल में 80 लोगों को भर्ती करवाया गया है। सभी कोरोना संदिग्ध हैं। ये सभी लोग जमात के लिए वहां पहुंचे थे। इनमें 6 केस कंफर्म हैं। इससे पहले RML की नर्स को बुखार के बाद हॉस्पिटल स्टाफ के 14 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया था। दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में 80 लोगों को भर्ती करवाया गया है। सभी कोरोना संदिग्ध बताए जा रहे हैं। अस्पताल के मुताबिक सभी लोग जमात के लिए दो अलग-अलग मस्जिदों में पहुंचे थे। इनमें सउदी अरब जैसे देशों के लोग भी शामिल हैं। पहले इन्हें आरएमएल ले जाया गया था लेकिन वहां जगह ना होने के कारण लोकनायक भेज दिया गया। एक महीना पहले निजामुद्दीन मस्जिद में किसी कार्यक्रम का आयोजन हुआ था जिसमें शामिल 6 लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके चलते 200 लोगों को क्वारंटीन किया गया है और 1000 लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। जिन 200 लोगों को क्वारंटीन किया गया है, उनमें से 99 में कोरोना के लक्षण मिले हैं। आज सुबह तक दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़कर 72 हो गए। यह दिल्ली में एक दिन में मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, नोएडा में 5 और मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई। इनमें 3 कर्मचारी लंदन से आए ऑडिटर के संपर्क में थे। एक कर्मचारी के दो रिश्तेदार भी संक्रमित हुए हैं। गाजियाबाद में दो मामले मिले। दोनों के संपर्क में 76 लोग आए हैं। इनमें 21 को MMG के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती किया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dGl7SY

कोई टिप्पणी नहीं