Breaking News

ब्रेकिंग न्यूजः चीन के राष्ट्रपति पर दर्ज हुआ केस, 7000 लोगों की मौत का ठहराया जिम्मेदार


जिस कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में मौत का तांडव मचा रखा है। वो चीन के वुहान प्रांत से शुरू हुआ है जिसके चलते चीन को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हाल ही में कोरोना वायरस का मामला अब बिहार की एक अदालत में पहुंच गया है। कोरोना के प्रकोप के चलते मुजफ्फरपुर की अदालत में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत में चीन के राजदूत सुन वीदोंग के खिलाफ कोरोनो वायरस फैलाने की साजिश रचने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है। वकील ओझा ने बताया कि कोर्ट ने दायर शिकायत पर अगली सुनवाई के लिए 11 अप्रैल की तारीख निश्चित की है।बता दें कि मुजफ्फरपुर के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा ने एक शिकायत दायर कर आरोप लगाया है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत में चीन के राजदूत सुन वेदोंग ने दुनिया में कोरोनो वायरस फैलाने की साजिश रची है। जिसके चलते हजारों लोगों ने जान गंवाई है। इसके साथ लाखों लोग इससे संक्रमित है। अभी तक इसकी को दवा नहीं बनी है जो कि इस वायरस का खत्मा कर सकें। इसके कारण लाखों मौत की कगार पर हैं। शिकायत में बताया गया है कि आरोपितों ने साजिश के तहत कोरोना वायरस का इजाद किया है। इसका उद्देश्य इसे बायोलॉजिकल हथियार के रूप में प्रयोग कर विश्वशक्ति बनना था लेकिन विश्वशक्ति बनने के चक्कर में चीन दुनिया में सबसे बिचारा बन गया है। इस हरकत खओ देखते हुए इसका नाम वुहान-400 रखा गया था। साजिश के तहत कोरोना वायरस का प्रयोग किया गया है। इसलिए इनको दंड मिलना चाहिए। इससे काफी संख्या में लोगों की मौत हुई है और इसका सिलसिला अभी तक जारी है। शिकायत में धारा 269, 270, 109, 120बी के तहत आरोप लगाया गया है। भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या अब तक 114 हो गई है। इस वायरस को WHO ने दुनिया की सबसे खतरनाक महामारी घोषित कर दिया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3d4Y4kq

कोई टिप्पणी नहीं