कोरोना: फ्रांस में 24 घंटे में 186 लोगों की मौत, अब तक मृृृृतकों की संख्या 16 हजार के पार

कोरोना की इस महामारी ने दुनिया को ही लॉकडाउन कर दिया है। इसके कहर से मरने वालों की कुल संख्या 16 हजार के पार पर पहुंच गई है। अगर बात करते हैं फ्रांस की तो यहां भी कोरोना ने अपने पांव पसार लिए हैं। वायरस के कहर से यहां 19 हजार 856 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिनमें से 8675 लोग हॉस्पिटल में भर्ती हैं और साथ ही 2082 की गहन चिकित्सा की जा रही है ताकी उन लोगों को बचाया जा सकें। वैसे तो कोरोना ने दुनिया भर में खौफ फैला रखा है। इसके कारण से लोग अपनी घर में कैद गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या तीन लाख 50 हजार से अधिक हो गई है।एएफपी के आंकड़ों के मुताबिक पूरी दुनिया में संक्रमण से 15,873 मौतें हुई हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित देशों में जो मामले सामने आये हैं वो अधिकतर मामले चीन (81,093) और इटली (63,927) के हैं। इसी के साथ बात करते है तो स्पेन में पिछले 24 घंटों में 4321 नए मामले सामने आए हैं जिससे कुल संक्रमितों कि संख्या बढ़कर 33000 से ज्यादा हो गयी है। इसी के खौफ को देखते हुए इटली, स्पेन और फ्रांस की तर्ज पर ग्रीस ने भी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा कर दी। भारत की जहां बात करते हैं तो यहां भी कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। साथ ही अमेरिका की बात करें तो वहां एक तिहाई से ज्यादा नागरिक किसी न किसी तरह के लॉकडाउन का सामना कर रहे हैं। देश में संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हालात बिगड़ने के कारण न्यूयॉर्क के मेयर ने कहा है कि आने वाले 10 दिनों में शहर में जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) की कमी हो जाएगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dmH49v
कोई टिप्पणी नहीं